कुशीनगर : सांस्कृतिक संगम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया जा रहे समारोह के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं भगवान बुद्ध स्मारक समिति कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय रविंद्र नगर स्थित शाकुंतल इंटर कॉलेज में शानदार लोक नृत्य लोकगीत कवि सम्मेलन और नाट्यमंचल कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय एवं जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया
जबकि समापन नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जैसवाल के उद्बोधन एवं कलाकारों को सम्मानित करने के साथ हुआ
संचालन शिक्षक कवि एवं पत्रकार आर के भट्ट बावरा ने किया जबकि सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत संस्था के प्रबंधक मारकंडे त्रिपाठी एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य अजय मिश्रा के द्वारा किया गया
सांस्कृतिक संगम के कलाकार एवं निर्देशक राधेश्याम गुप्त के निर्देशन में रानी सिंह अखिलेश अमित,आनंद गुप्ता अनिल गोङ, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव, डिंपल श्रीवास्तव, पूर्णिमा,आनंद, अनुप्रिया चौहान और नेहा राव ने समूह नृत्य एकल नृत्य एवं झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया
इसके साथ ही इन कलाकारों ने भारत में अटल बिहारी वाजपेई शीर्षक से शानदार लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के लगभग संपूर्ण जीवन का संक्षिप्त परिचय एवं पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर कारगिल विजय तक के दृश्य जीवंत हो उठे नाटक में अटल बिहारी वाजपेई के चरित्र को राधेश्याम गुप्त ने बखूबी निभाया अटल जी के हम रहे या ना रहे यह देश रहना चाहिए
कहते ही पूरा पंडाल भारत माता की जय से गूंज उठा कवि अवध किशोर अवधू एवं आकाश महेश पुरी के द्वारा शानदार रचना पाठ किया गया लोक गायक बसंत गिरी एवं पूजा तिवारी के द्वारा अपने वादक कलाकारों हर्ष द्विवेदी उपेंद्र सचिन द्विवेदी की संगत में भजन एवं लोकगीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल समाजसेवी ज्ञानवर्धन गोविंद राव ने संबोधित करते हुए अटल जी के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी केशव नाथ उपाध्याय डॉक्टर एस के तिवारी चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र मिश्र, त्रिलोकी तिवारी, जगदीश मिश्रा, विद्यालय के सभी शिक्षक और सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




