Search
Close this search box.

प्राइम वीडियो की नई सस्पेंस फिल्म चीकाटीलो जल्द रिलीज़

Cheekatilo Prime Video Release

Share this post

प्राइम वीडियो ने अपने दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव की घोषणा की है। तेलुगु ओरिजिनल फिल्म चीकाटीलो का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 23 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक क्राइम-सस्पेंस ड्रामा है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बाँधे रखेगी। कहानी संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है।

अपने इंटर्न की रहस्यमयी मौत के बाद, संध्या न्याय पाने की लगातार कोशिश में शहर के खौफनाक और अंधेरे अपराधों की चौंकाने वाली कड़ी का पता लगाती है। इस किरदार को दमदार अभिनय के साथ शोभिता धुलिपाला ने निभाया है,

जो फिल्म में संवेदनशीलता और साहस दोनों को पेश करती हैं। फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है और इसे डी. सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

कहानी के निर्माण में शरण कोपिशेट्टी और चंद्र पेम्माराजू ने साथ काम किया है। फिल्म में विश्वदेव राचकोंडा, चैतन्य विशालक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास जैसी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स डायरेक्टर निखिल माधोक ने कहा कि चीकाटीलो का उद्देश्य साउथ ओरिजिनल्स की श्रेणी में साहसी और अनोखी कहानियाँ पेश करना है,

Cheekatilo Prime Video Release

जिनमें भावनात्मक गहराई हो। पॉडकास्ट जैसे आधुनिक कहानी कहने के माध्यम और हैदराबाद की सांस्कृतिक प्रामाणिकता फिल्म को और भी आकर्षक बनाते हैं।

निर्माता डी. सुरेश बाबू ने बताया कि यह फिल्म बहुस्तरीय और भावनात्मक सस्पेंस ड्रामा है। फिल्म अंधेरे का सामना करने और सच बोलने के साहस को दिखाती है,

जिसे आज समाज में पहले से ज्यादा आवश्यकता है। 23 जनवरी से प्राइम वीडियो पर यह फिल्म भारत और दुनिया के 240 से अधिक देशों में विशेष रूप से उपलब्ध होगी। ‘चीकाटीलो’ एक रोमांचक सस्पेंस और थ्रिलर अनुभव का वादा करती है,

जिसमें दर्शकों को मज़बूत कहानी, दमदार अभिनय और सांस्कृतिक प्रामाणिकता का मिश्रण देखने को मिलेगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]