Search
Close this search box.

अंबेडकर प्रतिमा हटवाने से भड़की राजनीति, जांच की मांग

Ambedkar Statue Row

Share this post

कन्नौज : अंबेडकर प्रतिमा हटवाने से भड़की राजनीति, जांच की मांग . के ग्राम अटारा में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस प्रशासन ने वहां से हटवाकर सुरक्षित रखवा दिया।

प्रशासन की इस कार्यवाही की भनक जब प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को हुई तो उनके द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। जानकारी के मुताबिक कन्नौज क्षेत्र के गांव अटारा गांव में दो दिन पूर्व डा. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।

बीती रात अचानक किसी समय यह प्रतिमा गायब हो गई। सुबह इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी के बाद पता चला कि, जिस जमीन पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया था वह पुलिस प्रशासन ने हटवाकर अपनी सुपुर्दगी में लेकर सुरक्षित रखवा दी है।

इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा हटवाने को लेकर पुलिस का तर्क था कि जिस जमीन पर चबूतरा बनाकर प्रतिमा की स्थापना की गई है वह ग्राम समाज की सरकारी जमीन है,

जिस पर बिना अनुमति प्रतिमा की स्थापना गैर कानूनी है। अगर इस तरह के कार्य होंगे तो दोषियों पर कार्यवाही होना तय है। प्रतिमा हटवाए जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश जतायह है।

Ambedkar Statue Row

वहीं मामला यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण तक भी ग्रामीणों ने पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित लेखपाल पर भी आरोप लगाते हुए मामले की जांच मंत्री समाज कल्याण असीम अरुण से करवाए जाने की मांग करते हुए डा. अंबेडकर की प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में गहमा गहमी का माहौल साफ नजर आ रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]