Search
Close this search box.

ईश्वर और आनंद: डॉ. हरीश्वरी देवी का जीवन बदलने वाला संदेश

God And Bliss Message

Share this post

छिबरामऊ कन्नौज : ईश्वर और आनंद: डॉ. हरीश्वरी देवी का जीवन बदलने वाला संदेश . मोहल्ला बजरिया स्थित चंद्रकांता पैलेस में प्रेम मंदिर, वृंदावन से आने वाली प्रचारिका सुश्री डॉ. हरीश्वरी देवी ने आयोजित धार्मिक प्रवचन में कहा कि संसार के हर जीव में ईश्वर का अंश विद्यमान है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईश्वर और आनंद दोनों एक ही अर्थ के पर्यायवाची शब्द हैं, क्योंकि ईश्वर का दूसरा नाम ही आनंद है। डॉ. हरीश्वरी देवी ने बताया कि हम सभी आनंद के अंश हैं,

इसलिए मनुष्य को सुख-शांति की तलाश रहती है। लेकिन जो आनंद हम चाहते हैं, वह क्षणिक नहीं बल्कि अनंतकाल तक स्थायी होता है। वर्तमान क्षण निरंतर बदलता रहता है,

परंतु परम आनंद ऐसा होता है कि एक बार प्राप्त होने पर वह अनंत काल तक बना रहता है और उसकी कमी कभी नहीं होती। उन्होंने कहा कि संसार में जो सुख मिलता है

वह केवल मन का अस्थायी सुख है, आत्मा का वास्तविक सुख नहीं। असली आत्मिक आनंद हमें केवल परमात्मा के अंश में ही प्राप्त हो सकता है।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे ने कहा कि शहर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि डॉ. हरीश्वरी देवी का आगमन हुआ। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उनके दिव्य प्रवचन सुनकर जीवन को सार्थक बनाएं।

God And Bliss Message

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (महिला) की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा दुबे ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 26 जनवरी तक प्रतिदिन शाम 4:30 से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ अवश्य लें।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]