Search
Close this search box.

Bihar Bhavan प्रस्ताव पर घाटकोपर में मनविसे का तीखा विरोध

Bihar Bhavan Controversy

Share this post

मुंबई : Bihar Bhavan प्रस्ताव पर घाटकोपर में मनविसे का तीखा विरोध . के घाटकोपर इलाके में प्रस्तावित बिहार भवन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (मनविसे) ने इस प्रस्ताव के विरोध में सड़कों पर उतरकर कड़ा ऐतराज जताया। संगठन की ओर से घाटकोपर क्षेत्र में विरोधात्मक बैनर लगाए गए, जिनमें तीखी भाषा और आपत्तिजनक चित्रों का प्रयोग किया गया था। इन बैनरों के माध्यम से बिहार भवन निर्माण के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई।

हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही घाटकोपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह के समय सभी बैनरों को हटवा दिया। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पहले से ही इस प्रस्ताव के खिलाफ मुखर रही है। पार्टी के ग्रुप लीडर यशवंत किलेदार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक एमएनएस सक्रिय है, तब तक महाराष्ट्र में बिहार भवन का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने इसे राज्य के हितों के खिलाफ बताया। वहीं, मनविसे के सचिव अभिषेक सावंत ने तर्क दिया कि मुंबई पहले ही बाहरी आबादी के दबाव से जूझ रही है।

Bihar Bhavan Controversy

ऐसे में किसी विशेष राज्य के लोगों के लिए अलग भवन बनाना उचित नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रस्तावित फंड का उपयोग बिहार राज्य में विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]