मथुरा : Dr. B.R. Ambedkar की याद में मथुरा में समिति की बैठक . संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति, मथुरा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. अम्बेडकर भवन, अम्बेडकर चौक, डीग गेट, मथुरा में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के वर्तमान अध्यक्ष मोहन सिंह कदम ने की। बैठक में सैकड़ों अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल हुए और उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान समिति ने 14 अप्रैल 2026 को होने वाले जन्मोत्सव के अवसर पर पुष्पांजलि एवं भव्य शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया।
नए पदाधिकारियों में सुरज पाल सिंह दरोगा को अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार निगम (बरारी) को महामंत्री, महेश भाटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मैराज अली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और यह संकल्प लिया कि जन्मोत्सव पूर्ण अनुशासन, शांति एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष एम.पी. सिंह ने किया। बैठक में मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक प्रिया, त्रिलोकी नाथ कर्दम, एम.पी. सिंह, जितेन्द्र सिंह, मोहर पाल सिंह, ताराचंद प्रधान, अशोक केसरिया, बैचेन सिंह दिनकर, मान सिंह दरोगा, गुलशन कुमार पार्षद, डालचंद निगम, श्याम सिंह बौद्ध, हाकिम सिंह,
चितरंजन मोनू, रवि दिवाकर, राजू माहौर, डॉ. सुरेश चंद, मलखान सिंह, राजेश आजाद, निरोत्तम सिंह, देवेन्द्र कुमार, कमल सिंह, गंगा प्रसाद, विजय सिंह, संजय कुमार, जीतू दिवाकर, विक्रम बाल्मीकि, मुस्तकीम कुरैशी, विनोद कुमार, नेम सिंह कानूनगो, सरमन सिंह कानूनगो, सुरेन्द्र सिंह एच.एल. वर्मा,
लक्ष्मी चंद पोस्ट मेंन, चरन सिंह ठेकेदार, शिव शंकर, थान सिंह प्रधान, दीपक कुमार, योगेश कुमार, वीरपाल, गोयल वर्मन, भानु प्रताप सिंह, कीर्ति पाल सिंह, अजय सिंह कर्दम सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

समिति ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जन्मोत्सव के आयोजन के लिए व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और डॉ. अम्बेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




