Search
Close this search box.

Kanj के पेड़ पर शव मिलने से गांव में मचा बवाल

Kannauj Incident

Share this post

कन्नौज : Kanj के पेड़ पर शव मिलने से गांव में मचा बवाल . गांव के निकट एक ग्रामीण का शव कंज के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर ग्रामीणों और परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक थाना तालग्राम के गांव बेहटा खास निवासी दिनेश पुत्र रघुवंश अपने घर से सुबह निकले थे, काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

इसी दौरान गांव के ग्रामीणों के जरिए पेड़ के सहारे शव लटकता हुआ मिलने की सूचना पर जब दिनेश के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने पेड़ से लटक रहे शव की पहचान अपने परिजन दिनेश के रूप में की।

मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। बताते चलें कि मृतक दिनेश के परिवार में पत्नी और चार बेटे अरुण (18 वर्ष )(रंजीत 19 वर्ष) अखिलेश (25 वर्ष )और जीतू (22 वर्षीय) हैं।

दिनेश की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि, परिजनों के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने दिनेश और परिजनों को जाने से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पता चला है कि, दिनेश का एक पुत्र गांव की ही एक विवाहिता युवती को लेकर गायब है। जिसके चलते युवती के परिजन दिनेश और परिजनों को धमकियां दे रहे थे।

परिजनों के मुताबिक बीती सायं विवाहिता के घरवाले उनके घर आए थे और मृतक के पुत्र के साथ गई विवाहिता युवती द्वारा नकदी और लाखों रुपए के जेवरात भी लेकर जाने की बात कही थी।

Kannauj Incident

मृतक के पुत्र के साथ गई युवती वापस नही लौटी तो विवाहिता के परिजनों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का कहना था

कि उपरोक्त मामले को लेकर तनावग्रस्त दिनेश ने मौत को गले लगा लिया। मामले में थाना तालग्राम प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की Proceeding की जाएगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।