बाराबंकी : Wali Shaheed Baba हरी मज़ार का सालाना उर्स संपन्न . ज़ैदपुर कस्बे में स्थित प्रसिद्ध वली शहीद बाबा (हरी मज़ार) का सालाना उर्स बड़ी धूमधाम और शांति-व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ !
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज़ैदपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जहां उनका मज़ार कमेटी द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया! वहीं समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया!
इसके बाद दाऊद अलीम ने चादर चढ़ाई, फातिहा पढ़ा, और कुल में शिरकत की! उर्स के दौरान मज़ार पर भारी भीड़ उमड़ी, लोग मन्नतें मांगने, दुआएं करने, और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए पहुंचे!
उर्स की सफलता में आयोजकों की सक्रिय भूमिका रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ! यह उर्स ज़ैदपुर कस्बे की एक प्रमुख वार्षिक परंपरा है,

जिस में मेले का भी आयोजन किया जाता है, यहां मिट्टी की हंडियां और शकर की दलदान पट्टी बहुत मशहूर है, इसी लिए इसे हांडी का मेला भी कहा जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं!
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



