कन्नौज : petrol और डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। प्रशासन के अनुसार जिले में संचालित सभी 82 पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है
और डिपो से नियमित आपूर्ति जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 और 27 मार्च को पेट्रोल पंपों का रैंडम निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंप संचालकों से ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकांश पंपों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
हालांकि कन्नौज मंडी के पास स्थित अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर समय से इंडेंट न किए जाने के कारण स्टॉक कम मिला, जिस पर प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना के आधार पर पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जरूरत से अधिक ईंधन का भंडारण न करें।

यह नियंत्रण आदेश के विरुद्ध है। साथ ही सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अफवाहों पर रोक लगाएं और सही जानकारी ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



