Search
Close this search box.

HRA Inter College में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

HRA Inter College

Share this post

उतरौला बलरामपुर : HRA Inter College में कक्षा 10 और 12 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र, मोमेंटो और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनकी भूमिका की सराहना की गई। इस अवसर पर इंटरमीडिएट के छात्र मो. रेहान ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तबस्सुम बानो ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शीर्ष दस में स्थान बनाया।

हाई स्कूल वर्ग में अरीका वसीम ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सी.पी. सिंह और डॉ. शोएब मलिक का स्वागत विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया।

HRA Inter College

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का आधार बताया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन और लगन से ही सफलता संभव है। अंत में शिक्षकों को भी सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]