Search
Close this search box.

अनुसूचित जनजाति बालिकाओं को साइकिल वितरण,

Tribal Girls Empowerment

Share this post

कुशीनगर : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं साइकिल योजना के अंतर्गत  विधानसभा हाटा क्षेत्र में स्थित मंगलम मैरेज हॉल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा हाटा के कुल 11 बालिकाओं को  विधायक हाटा मोहन वर्मा के कर कमलों द्वारा साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार “पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजातियों के उत्थान तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

साथ ही उन्होंने नारी सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रयासों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित हो रही है।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं साइकिल योजना, सामूहिक विवाह योजना, धरती आभा योजना तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के संबंध में उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।

Tribal Girls Empowerment

कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।