Search
Close this search box.

World Bicycle Day पर निकाली गई साइकिल रैली

World Bicycle Day

Share this post

सौरिख कन्नौज : World Bicycle Day -2026 के अवसर पर रविवार को जिला खेल कार्यालय सौरिख, कन्नौज द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी रामचन्द्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधान अमित सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश वर्मा, खेलो इंडिया कबड्डी प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, हॉकी प्रशिक्षक मनोज कुमार कुशवाहा,एथलेटिक्स प्रशिक्षक बलराम यादव तथा अमित राजपूत सहित कई खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

साइकिल रैली में 35 बालकों एवं 15 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य,फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

World Bicycle Day

जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।