मुंबई : Hajj यात्रियों के लगेज से कथित चोरी और छेड़छाड़ की शिकायतों को लेकर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड रजिस्टर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है।
संगठन ने केंद्र सरकार, हज कमेटी और संबंधित एजेंसियों से मामले की पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव अंजर अनवर खान और मुंबई अध्यक्ष आरिफ मेमन बापू द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने सामान समय पर न मिलने, बैगों के ताले टूटे होने और कीमती वस्तुओं के गायब होने की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सुरक्षा और निगरानी की व्यापक व्यवस्था के बावजूद ये घटनाएं कैसे हुईं। संगठन ने मांग की है कि सभी संबंधित एयरपोर्ट और लगेज केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए तथा प्रभावित यात्रियों को उनका नुकसान वापस दिलाया जाए।

साथ ही जिन यात्रियों को आर्थिक क्षति हुई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उलेमा बोर्ड का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन देशभर में जनजागरण अभियान और लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा। बोर्ड ने हज यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



