बाराबंकी : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग,
उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पुरस्कारों के तहत दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट एजेंसी, प्रेरणास्त्रोत, उत्कृष्ट संस्था, नवाचार एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण निर्माण, पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्ट जनपद, सृजनशील दिव्यांग वयस्क, दिव्यांग बालक-बालिका, ब्रेल प्रेस, अनुकूल वेबसाइट, दिव्यांग खिलाड़ी तथा सशक्तीकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा उनके योगदान को सार्वजनिक पहचान दिलाना है।
इच्छुक अभ्यर्थी एवं स्वैच्छिक संस्थाएं निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक प्रमाण-पत्र और अभिलेख संलग्न कर तीन प्रतियों में आवेदन जमा कर सकती हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-09, बाराबंकी में जमा किए जाएंगे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



