कन्नौज : मानसून से पूर्व संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को मेहंदी घाट पर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत इकाई, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
रेस्क्यू बोट संचालन, लाइफ जैकेट के उपयोग, सायरन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को सतर्क करने का भी अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया।
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

वहीं एसपी ने सभी Agencies को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। प्रशासन ने लोगों से बारिश और बाढ़ के दौरान सतर्क रहने तथा आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



