Search
Close this search box.

Sunita Shahi दुर्गेश राय व ई. ज्ञानेश्वर मिश्र ने किया एकलव्य डिजिटल लाइब्रेरी

Sunita Shahi

Share this post

कुशीनगर : Sunita Shahi दुर्गेश राय व ई. ज्ञानेश्वर मिश्र ने किया एकलव्य डिजिटल लाइब्रेरी . प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फाजिलनगर के गढ़हियां मोड़ स्थित विधायक निवास कैम्प कार्यालय पर स्थापित एकलव्य डिजिटल लाइब्रेरी (सेल्फ स्टडी सेंटर) का सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं ई. ज्ञानेश्वर मिश्र ने भाजपा के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा तथा क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारंभ किया।

संस्थापक एवं संचालक आनंद कुमार कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि लाइब्रेरी की स्थापना ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, शांत और अनुशासित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन प्रतियोगी विद्यार्थियों की सफलता का मजबूत आधार बनते हैं और यह केंद्र निश्चित रूप से युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Sunita Shahi

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामबृक्ष गिरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिव्याशुजीत शाही, महेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अखिलेश शुक्ल, राणा प्रताप मिश्र, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्रीमती सपना सिंह,कैलाश पति चौबे, प्रमोद सिंह, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा, सभासद ओमप्रकाश रौनियार, कमलेश वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान विनय तिवारी, ग्राम प्रधान अनिल निर्मल, इंद्रजीत प्रसाद, रमाशंकर सिंह, कबिंद्र राय, उमेश गुप्ता, अरशद, योगेन्द्र कुशवाहा, राना सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]