Search
Close this search box.

Driver का नियंत्रण छूटा, रेलिंग तोड कर ट्रक फ्लाइओवर पुल पर लटका

Driver Control Lost

Share this post

ठाणे : Driver का नियंत्रण छूटा, रेलिंग तोड कर ट्रक फ्लाइओवर पुल पर लटका . ठाणे के घोड़बंदर मार्ग स्थित कासारवडवली फ्लाईओवर पर उस समय हलचल मच गई जब एक ट्रक रेलिंग तोड़ते बेकाबू  हो गया ।

पुणे से डहाणू की ओर 12 टन गुड़ लेकर जा रहे एक ट्रक का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक फ्लाईओवर की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए पुल के किनारे लटक गया।

राहत की बात यह रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक कासारवडवली फ्लाईओवर से गुजर रहा था।

इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सीधे सुरक्षा रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का एक हिस्सा टूट गया और ट्रक का अगला भाग फ्लाईओवर के बाहर लटक गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फ्लाईओवर के नीचे इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यदि ट्रक नीचे गिर जाता तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात पुलिस और महानगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची तथा क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित हटाने का अभियान शुरू किया।

Driver Control Lost

ट्रक की स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण होने के कारण उसे हटाने में काफी समय लगा। इस दौरान घोड़बंदर मार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ठाणे और गुजरात को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिरकार सुबह करीब 11 बजे ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।