मुंबई : महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे तथा पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों दिशाओं (मुं एफसीबई-पुणे एवं पुणे-मुंबई) में वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी है। जारी सार्वजनिक अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है
कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा फिलहाल मुंबई और पुणे के बीच सफर टाल दें। लोगों से सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी और आधिकारिक अपडेट का पालन करने की अपील की गई है।
प्रशासन के अनुसार, मावल और ताम्हिणी घाट क्षेत्र में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे वैकल्पिक मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, खंडाला घाट के पास “मिसिंग लिंक” परियोजना क्षेत्र में कंक्रीट स्लैब गिरने और भूस्खलन के कारण एक्सप्रेसवे बंद करना पड़ा है।

पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर भी कई स्थानों पर पानी भर जाने से यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। राहत एवं मार्ग बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




