Search
Close this search box.

वरिष्ठ प्रवक्ता बने जैनेंद्र कुमार, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

SeniorLecturer

Share this post

मसौली बाराबंकी : खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार का जनपद सुल्तानपुर स्थित डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदस्थापन होने पर गुरुवार को मसौली में शिक्षकों शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। अपने संबोधन में जैनेंद्र कुमार ने कहा कि मसौली की उपलब्धियों का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि शिक्षक संगठनों शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशकों एआरपी तथा शिक्षा विभाग के सभी कर्मयोगियों के सामूहिक सहयोग समर्पण और समन्वय को जाता है।

उन्होंने कहा कि जब सभी एक लक्ष्य के साथ मिलकर कार्य करते हैं तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं रहती। जैनेंद्र कुमार ने विकासखंड के समस्त शैक्षिक संदर्भदाताओं (एआरपी) आदित्य वर्मा, राजेश कुमार यादव, राहत फातिमा, आशीष शुक्ला एवं उमेश वर्मा की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा सतत विद्यालय भ्रमण शैक्षणिक सहयोग और नवाचारी कार्यों ने मसौली को नई पहचान दिलाई है।

उन्होंने उन सभी शिक्षकों की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपने शैक्षणिक नवाचारों अनुकरणीय कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण से विद्यालयों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

SeniorLecturer

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चंद्र एवं संजय श्रीवास्तव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, मंत्री अतीकुर्रहमान एवं मो. जमाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम अब्बास, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात सिंह, शशि प्रभा शाक्य, कुमुद निगम, शबाना, विजय देवी, माया देवी, वंदना, आरती सिंह, पावेल राज, जितेंद्र दीक्षित, शिवानी सिंह, राखी रावत, हरिश्चंद्र वर्मा, विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जैनेंद्र कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]