Search
Close this search box.

Maharana Pratap Ayurvedic College में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफल

Ayurvedic Medical College

Share this post

बैकुंठपुर ईश्वरीगंज : Maharana Pratap Ayurvedic Medical College के प्रांगण में आज आरोग्य भारती एवं द्रव्य गुण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य औषधीय पौधों के संरक्षण एवं जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी, आरोग्य भारती के डॉ. मनीष यादव, दधिचि देहदान समिति के डॉ. मनोज सिंगर, थैलेसीमिया कानपुर चैप्टर से भट्टाचार्य जी, हीमोफीलिया कानपुर चैप्टर से शिवम जी, संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. वनस्पति पटेल एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह द्वारा अपनी मां के नाम पर पौधारोपण कर किया गया।

Ayurvedic Medical College

इस अवसर पर अश्वगंधा, गिलोय, शतावरी, मंडूकपर्णी, अश्वत्थ, पपीता, गूलर, आम, कटहल, सहजन जैसे औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए गए।

झाड़ीदार उद्यान में करौंदा, नींबू, मेहंदी, गुड़हल आदि पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘औषधीय पौधों के गुणधर्म एवं दैनिक जीवन में प्रयोग’ विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन हुआ।

Ayurvedic Medical College

डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा व डॉ. मनीष ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को वृक्षारोपण के पर्यावरणीय, स्वास्थ्य संबंधी एवं भावनात्मक महत्व से अवगत कराया।

डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मेडिसिनल प्लांट विभाग के माध्यम से कॉलेज परिसर को औषधीय पौधों का जीवंत संग्रहालय बनाने का लक्ष्य है,

Ayurvedic Medical College

जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन को भी लाभ मिले। कार्यक्रम ने मातृत्व के सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]