Search
Close this search box.

Khan Sir को फायरिंग मामले में अदालत से मिली बड़ी राहत

Khan Sir

Share this post

चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ ख़ान सर को कोचिंग संस्थान में हुई फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी।

अदालत के इस फैसले के बाद मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को भी राहत मिली है। ख़ान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार के अनुसार, अदालत ने कुल छह लोगों की जमानत मंजूर की है।

इनमें कोचिंग संस्थान के तीन कर्मचारी और घटना के बाद गिरफ्तार किए गए दो सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद सोमवार को आदेश जारी किया गया।

Khan Sir

यह मामला जून महीने की शुरुआत में कोचिंग संस्थान में हुई कथित फायरिंग और हंगामे से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने संस्थान में तोड़फोड़ की थी।

इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो गार्डों पर फायरिंग करने के आरोप लगाए गए थे। अदालत के फैसले के बाद ख़ान सर और उनके सहयोगियों को राहत मिली है। फिलहाल मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]