Search
Close this search box.

Samsung ने छात्रों के लिए शानदार बैक टू स्कूल ऑफर लॉन्च

Samsung Galaxy AI

Share this post

लखनऊ : Samsung इंडिया ने नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए अपने बैक टू स्कूल अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एआई तकनीक से लैस डिवाइस किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना है,

ताकि उनकी पढ़ाई, रचनात्मकता और डिजिटल सीखने का अनुभव बेहतर हो सके। कंपनी के Samsung Student+ Program के तहत योग्य छात्रों को चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट मॉनिटर और वियरेबल्स पर 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।

इसके साथ ही आकर्षक बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और अपग्रेड बेनिफिट्स भी उपलब्ध हैं। सैमसंग के नवीनतम Galaxy AI डिवाइस छात्रों की पढ़ाई को अधिक आसान और प्रभावी बनाने के लिए कई स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं।

Live TranslateChat Assist और Circle to Search with Google जैसे एआई टूल भाषा संबंधी कठिनाइयों को कम करने, जानकारी तुरंत खोजने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं।

 Samsung Galaxy AI

ऑफर के तहत Galaxy Book 6 ProGalaxy Tab S11 Ultra और Smart Monitor M8 पर एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। इन डिवाइसों में बेहतर परफॉर्मेंस, हाई-क्वालिटी डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग क्षमताएं हैं,

जो ऑनलाइन क्लास, नोट्स तैयार करने, प्रोजेक्ट बनाने और वीडियो मीटिंग जैसे शैक्षणिक कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाती हैं। कंपनी का मानना है कि यह पहल छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ भविष्य की पढ़ाई के लिए बेहतर तरीके से तैयार करेगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।