Search
Close this search box.

14 hours बिजली गुल 250 गांवों की दो लाख आबादी बेहाल

Power Cut

Share this post

मसौली बाराबंकी : 14 hours बिजली गुल 250 गांवों की दो लाख आबादी बेहाल . 33/11 विद्युत उपकेंद्र मसौली से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बीतें सोमवार की रात करीब एक बजे से बाधित हो जाने से लगभग 250 गांवों की करीब दो लाख आबादी को 14 घंटे तक भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद उपखंड अधिकारी सुऐब जमाल के निर्देश पर मोहम्मद अफजा़ल रहबर, दानिश, विजयपाल, दयाराम, हैदर अली के साथ अन्य कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की।

जांच के दौरान ग्राम दहेजिया मोड़ पर दो पोलों पर लगे टी पी एम ओ में खराबी पाई गई। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दूर कर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की।

Power Cut

लगातार 14 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों को पानी की किल्लत सबसे ज्यादा रही। वहीं उप्भोक्ताओ के घरों में दिन में भी अंधेरा छाया रहा।

मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को इधर उधर भटकना पड़ा। लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश भी दिखाई दिया। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।