कन्नौज : जिले की कन्नौज तिर्वा और छिबरामऊ तहसील के आवासीय एवं अनावासीय परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए 28.80 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर प्रत्येक तहसील को 9.60 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। इस धनराशि से तहसील परिसरों में आवश्यक मरम्मत, रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, हरितीकरण, सौंदर्यीकरण और अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे।
इसका उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के लिए स्वच्छ, आकर्षक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं

कि धनराशि का उपयोग शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे हों तथा उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए, जिससे तहसील परिसरों की व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार हो सके।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



