Search
Close this search box.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक

District Magistrate

Share this post

हरदोई : स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित पुराने वादों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए अभियोजन, पुलिस एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने न्यायालयों से जारी समन एवं वारंटों की तामील की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि समन एवं वारंटों की तामील में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

District Magistrate

बैठक में लंबित प्रकरणों में गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति, आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता तथा विवेचना अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी, अधिवक्तागण व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]