Search
Close this search box.

Motorola Edge 70 Max दमदार फीचर्स संग भारत में लॉन्च

Motorola Edge 70 Max

Share this post

कानपुर : Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एज 70 मैक्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस हाई-परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस एआई फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

नए स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और एआई आधारित कार्यों को तेज और स्मूथ बनाने में सक्षम है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध कराया गया है,

जबकि उन्नत कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को संतुलित तापमान पर रखने में मदद करता है। एज 70 मैक्स में हाई-रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम 7000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।

बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल किए गए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो लंबे बैकअप का दावा करती है।

Motorola Edge 70 Max

इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने डिवाइस को प्रीमियम मेटल फ्रेम, मजबूत ग्लास प्रोटेक्शन और पानी-धूल से सुरक्षा के लिए IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है।

मोटोरोला का कहना है कि यह स्मार्टफोन उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है जो एक ही डिवाइस में स्पीड, डिजाइन और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संतुलन चाहते हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]