Search
Close this search box.

Dharavi Aandolan का असर, 15 अगस्त को खुलेगा सायन ब्रिज

Sion Bridge

Share this post

मुंबई : Dharavi बचाओ आंदोलन की लगातार मांग और प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है। सायन-बांद्रा लिंक रोड को जोड़ने वाले सायन रेलवे ब्रिज का एक हिस्सा 15 अगस्त से शुरू करने का आश्वासन मध्य रेलवे प्रशासन ने दिया है।

धारावी बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिज निर्माण को लेकर मध्य रेलवे के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल मुख्य अभियंता पुल दीपक नारायण काते से मिलने पहुंचा था,

लेकिन उनकी अनुपस्थिति में चीफ इंजीनियर निर्माण सेंट्रल रेलवे रिजवान अहमद को मांग पत्र सौंपा गया। आंदोलन के समन्वयक कामरेड नसीरुल हक ने बताया कि सायन रेलवे ब्रिज बंद होने से पिछले दो वर्षों से अधिक समय से धारावी के नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों, कामगारों और स्थानीय व्यापारियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। 90 फीट रोड पर ट्रैफिक दबाव भी बढ़ गया है। रेलवे अधिकारियों ने बारिश के कारण निर्माण कार्य में देरी की बात कही।

Sion Bridge

आंदोलन की मांग पर एक हिस्से को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया गया। साथ ही बीएमसी द्वारा अप्रोच रोड तैयार होने की शर्त भी रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। सायन स्टेशन के सबवे में पानी रिसाव और दरारों की समस्या पर भी रेलवे प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।