गोंडा : Youth Festival में रेड रिबन क्विज से जागरूक बने विद्यार्थी आज . में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) के सहयोग से आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पी.एम. राजकीय इंटर कॉलेज में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना था।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एचआईवी संक्रमण, बचाव, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जीवन कौशल से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर कार्यक्रम प्रबंधक विजय कांत शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहने और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर सही जानकारी अपनाने की सलाह दी।

इस दौरान छात्रों को सेल्फ रिस्क असेसमेंट क्यूआर कोड की जानकारी भी दी गई, जिससे वे गोपनीय तरीके से अपनी एचआईवी जोखिम जांच कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को रेड रिबन क्लब की गतिविधियों से जुड़कर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



