बाराबंकी : DM and SP ने जेल का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश . जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जेल परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले मुख्य द्वार की सुरक्षा व्यवस्था देखी और तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली।
इसके बाद जेल के अंदरूनी हिस्सों का भ्रमण कर साफ-सफाई, अनुशासन और सुरक्षा मानकों की स्थिति जांची गई। दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का भी परीक्षण किया।
डीएम और एसपी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी निगरानी कैमरे लगातार सक्रिय रहें और किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान कराया जाए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान महिला और पुरुष बैरकों में जाकर बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने भोजन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय पर निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जेल में सुरक्षा, अनुशासन और मानवीय सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान जेल अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



