लखनऊ : Goyal Institute ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, लखनऊ में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 का आयोजन उत्साह और तकनीकी नवाचार के माहौल में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. ऋषि अस्थाना ने डीन डॉ. देवेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में किया। हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों श्रेणियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
70 से अधिक छात्र टीमों ने विभिन्न समकालीन चुनौतियों पर आधारित अपने तकनीकी समाधान, मॉडल और नवाचार प्रस्तुत किए।
प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन नवाचार की गुणवत्ता, तकनीकी उपयोगिता, सामाजिक प्रभाव और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 50 टीमों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया।
निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त मुख्य विद्युत अभियंता डी.डी. मिश्रा, आशीष वर्मा (Accenture), खुशी कुमारी (CSG Technosole), गौरव पांडेय (Kirloskar), दीपक वर्मा (GeneBio Healthcare) और तुषार श्रीवास्तव (Consultant, UPNEDA) शामिल रहे।
आयोजन ने विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं पर तकनीकी समाधान विकसित करने का मंच दिया। साथ ही टीमवर्क, उद्यमिता, नवाचार और समस्या-समाधान जैसे कौशलों को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने उद्योगोन्मुखी शिक्षा और तकनीकी नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



