Search
Close this search box.

Ghar की दहलीज पर अपराध का कहर

Police Action

Share this post

मुंबई भिवंडी : Ghar की दहलीज पर अपराध का कहर . भिवंडी के पाडघा पुलिस थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट कर सोने की चेन लूटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अक्षय अभिमन्यु पाटील (30) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अक्षय पाटील घर में घुसा और महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर दिया और चेन लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.5 तोले की सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए बताई गई है, बरामद की है।

सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अपराध पर लगाम जरूरी

पुलिस की कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है लेकिन यह घटना कई गंभीर सवाल छोड़ जाती है। जिस घर को नागरिक अपनी सबसे सुरक्षित जगह मानता है,

अगर वहीं अपराधी बेखौफ होकर घुसकर हमला करने लगे तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत प्राप्त की है।

अब जांच में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि आरोपी ने वारदात अकेले की या उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है।

Police Action

तीखा सवाल

अपराधी गिरफ्तार होना अच्छी बात है लेकिन अपराध होने से पहले उसे रोकना पुलिस व्यवस्था की असली परीक्षा है। घर की दहलीज तक अगर अपराधी पहुंच जाए, तो आम नागरिक आखिर सुरक्षित कहां है

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।