अहमदपुर,बाराबंकी : Samne Aai Ertiga बचाने में डिवाइडर से भिड़ी कार .अहमदपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया,
जब सड़क पार कर रही अर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में अयोध्या से लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।हादसा थाना जैदपुर क्षेत्र की अहमदपुर चौकी के पास टोल प्लाजा के निकट हुआ।
बताया गया कि कार अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान एक अर्टिगा कार सड़क पर क्रॉस कर रही थी।
अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया।
टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही अहमदपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और वाहन सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की। राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गई, लेकिन कार सवारों ने गंभीर चोट न होने की बात कहते हुए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाकर अहमदपुर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
तत्परता से संभली स्थिति
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने से स्थिति बिगड़ने से बच गई। पुलिस की सक्रियता के चलते क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



