आगरा : 7 सितंबर 2026 हीयरिंग इम्प्लांट तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी मेड–एल ने सिगीकॉन 2026 के दौरान भारत में अपने नए कोक्लियर इम्प्लांट ऑडियो प्रोसेसर SONNET 3 को लॉन्च किया।
आगरा के जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित सम्मेलन में देश–विदेश के ईएनटी विशेषज्ञों, ऑडियोलॉजिस्ट और हियरिंग–केयर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया।
कंपनी के मुताबिक SONNET 3 उसका अब तक का सबसे छोटा और हल्का बिहाइंड–द–ईयर ऑडियो प्रोसेसर है।
इसकी खासियतों में संगत एंड्रॉइड और एप्पल स्मार्टफोन से बिना अतिरिक्त डिवाइस के सीधे कॉल और म्यूजिक स्ट्रीम करने की सुविधा शामिल है।
प्रोसेसर में डुअल माइक्रोफोन और ऑटोमैटिक साउंड मैनेजमेंट तकनीक दी गई है, जो आसपास के शोर को कम कर बातचीत सुनने में मदद करती है।
IP68 रेटिंग, कॉम्पैक्ट बॉडी और टैम्परप्रूफ डिजाइन इसे बच्चों के इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। मेड–एल इंडिया के निदेशक प्रेम रंजन ने कहा कि उन्नत तकनीक के साथ शुरुआती पहचान, सही उपचार, पुनर्वास और निरंतर सहयोग भी बेहतर हियरिंग परिणामों के लिए जरूरी हैं। SONNET 3 को 2025 में Red Dot Design Award भी मिल चुका है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




