Search
Close this search box.

Delhi के सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Satya Niketan Building Collapse

Share this post

नई दिल्ली : Delhi के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने इमारत के कथित मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है।

हादसे के बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस अब इमारत की स्थिति, निर्माण और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

दूसरी ओर, दिल्ली नगर निगम ने साउथ जोन के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें डिप्टी कमिश्नर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे के बाद भवन सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

Satya Niketan Building Collapse

रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली में पांच मंजिला इमारतों की सुरक्षा जांच और संदिग्ध संरचनाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे ने राजधानी में पुराने भवनों, अवैध निर्माण और पीजी में रह रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब ऐसी इमारतों की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।