Search
Close this search box.

Bandhan Life Insurance ने दो नए निवेश विकल्प लॉन्च किए

Bandhan Life Insurance

Share this post

लखनऊ : Bandhan ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने ग्राहकों के लिए नया यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) बंधन लाइफ आईइन्वेस्ट अल्टिमा प्लस लॉन्च किया है।

कंपनी के मुताबिक, यह उत्पाद जीवन बीमा सुरक्षा के साथ लंबे समय में संपत्ति बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके साथ कंपनी ने बंधन लाइफ मल्टी कैप फंड पेश करने की भी घोषणा की है।

यह फंड विभिन्न आकार की कंपनियों में निवेश के जरिए पोर्टफोलियो में विविधता देने पर केंद्रित है। नए फंड की शुरुआती नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 10 रुपये प्रति यूनिट रखी गई है

और इसका न्यू फंड लॉन्च 21 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी के अनुसार, आईइन्वेस्ट अल्टिमा प्लस में लंबे समय तक पॉलिसी बनाए रखने वाले ग्राहकों के लिए लॉयल्टी एडिशन का प्रावधान है।

Bandhan Life Insurance

इसके तहत 10वें पॉलिसी वर्ष के अंत से अतिरिक्त यूनिट जोड़ी जाती हैं। वहीं, 15वें वर्ष के अंत से प्रीमियम एलोकेशन चार्ज के 2.5 गुना रिटर्न के साथ मॉर्टैलिटी चार्ज की पूरी राशि वापस करने का प्रावधान बताया गया है।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि नए विकल्प ग्राहकों को वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार सुरक्षा, निवेश और दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के लिए अधिक विकल्प देने के उद्देश्य से पेश किए गए हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।