लखनऊ : SBI लखनऊ में हिंदी के सहज प्रयोग पर जोर . भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के तहत राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी का इस्तेमाल केवल औपचारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा के कार्यालयीन कामकाज का सहज माध्यम बनाया जाना चाहिए।
दिपेश राज ने विभागाध्यक्षों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हिंदी के प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं में सरल भाषा के उपयोग को ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद के लिए उपयोगी बताया। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक डिजिटल साधनों के जरिए हिंदी में कामकाज को आसान बनाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल राजभाषा विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘वातायन’ के नए अंक और ‘राजभाषा ज्ञान पुस्तिका’ के सातवें संस्करण का विमोचन किया गया।
वित्त वर्ष 2025-26 में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, लखनऊ की राजभाषा शील्ड में कार्यालय को द्वितीय पुरस्कार मिलने तथा ‘वातायन’ को गृह पत्रिका शील्ड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर विभाग को बधाई दी गई। पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं जारी हैं।
बेहतर राजभाषा कार्यान्वयन के लिए परिसर एवं संपदा विभाग को विजेता और जांच एवं निगरानी विभाग को उपविजेता की विभागीय राजभाषा शील्ड प्रदान की गई।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



