सीतापुर : Jameen से विधान परिषद तक पहुंचे जासमीर, अब नेता प्रतिपक्ष बने . लहरपुर की स्थानीय राजनीति से अपना सफर शुरू करने वाले मोहम्मद जासमीर अंसारी अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
समाजवादी पार्टी ने 23 सितंबर 2026 को उनके नाम पर मुहर लगाई। वह वर्तमान नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। जासमीर अंसारी का राजनीतिक सफर लहरपुर की नगर राजनीति से आगे बढ़ा।
शुरुआती दौर में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनावी राजनीति में कदम रखा और लहरपुर से विधायक निर्वाचित हुए।
वर्ष 2007 से 2017 के बीच उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। बाद में जासमीर अंसारी समाजवादी पार्टी से जुड़े और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।
वर्ष 2022 में वह विधान परिषद सदस्य बने। वर्ष 2024 में उन्हें परिषद में सपा का उपनेता बनाया गया। अब पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
जासमीर अंसारी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सीतापुर और लहरपुर क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिला।
उनके राजनीतिक सफर में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। विधान परिषद में अब उनकी भूमिका विपक्ष की ओर से सदन में मुद्दे उठाने और पार्टी का नेतृत्व करने की हो
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



