लखनऊ : India में मोमेंटम 5 सीरीज लॉन्च, ऑडियो अनुभव हुआ और शानदार . ऑडियो उपकरण बनाने वाली कंपनी सेनहाइज़र ने भारत में अपनी नई मोमेंटम 5 सीरीज पेश की है।
कंपनी ने मोमेंटम 5 वायरलेस हेडफोन और मोमेंटम ट्रू वायरलेस 5 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन दोनों डिवाइस को आधुनिक उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कंपनी के अनुसार, दोनों उत्पादों में बेहतर ध्वनि, कनेक्टिविटी और उपयोगकर्ता अनुभव पर विशेष ध्यान दिया गया है। मोमेंटम 5 वायरलेस की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है।
इसमें 42 मिमी ड्राइवर्स के साथ हाई-फाई ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस स्पेशियल ऑडियो और लॉसलेस कोडेक सपोर्ट दिया गया है।
हेडफोन में बेहतर ऑडियो अनुभव के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं, मोमेंटम ट्रू वायरलेस 5 की कीमत 29,990 रुपये है।
इसमें 24-बिट/96kHz हाई-रेज ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और हेड-ट्रैकिंग सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स में हाइब्रिड एडैप्टिव एएनसी, नेचुरल ट्रांसपेरेंसी मोड और बेहतर वॉयस कॉलिंग सुविधा दी गई है।
दोनों उत्पादों में ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी और स्मार्ट कंट्रोल प्लस फीचर शामिल हैं। ट्रू वायरलेस 5 में यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी भी दी गई है। उत्पाद ग्रेफाइट, क्रीम, कॉपर, डेनिम और लैवेंडर रंगों में उपलब्ध होगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




