Search
Close this search box.

Oppo K14 Plus की एंट्री, 144Hz AMOLED डिस्प्ले समेत शानदार फीचर्स

Oppo K14 Plus

Share this post

लखनऊ : Oppo ने भारत में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन K14 Plus पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन को तेज परफॉर्मेंस, बेहतर मनोरंजन, कैमरा क्षमता और लंबे समय तक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। ओप्पो K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz AMOLED Ultra Bright डिस्प्ले मिलता है,

जो स्क्रॉलिंग और वीडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। स्मार्टफोन की सबसे प्रमुख खूबियों में 8000mAh बैटरी शामिल है।

कंपनी का दावा है कि यह बैटरी छह साल तक टिकाऊपन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मुख्य कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है।

Oppo K14 Plus

लगातार इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए 5000mm² वेपर चैंबर भी मौजूद है। फोन के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB की 32,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।

कंपनी के अनुसार, K14 Plus की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart और Oppo India e-store पर शुरू होगी। खरीदारों को चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 4,000 रुपये तक तत्काल छूट और छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]