Search
Close this search box.

Shahabpur चौराहे पर ओवैसी का जोरदार स्वागत, नारों से गूंजा पूरा चौराहा

Asaduddin Owaisi

Share this post

मसौली बाराबंकी : Shahabpur चौराहे पर ओवैसी का जोरदार स्वागत, नारों से गूंजा पूरा चौराहा . ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का रविवार को श्रावस्ती जाते समय गोंडा बहराइच हाईवे स्थित शहाबपुर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पार्टी जिलाध्यक्ष मौलाना मसीहुर्रहमान मजाहिरी, बाराबंकी सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी मौलाना एखलाक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ओवैसी के आगमन से करीब एक घंटे पहले ही शहाबपुर चौराहे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया।

इस दौरान चौराहा देखो देखो शेर आया के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा घेरे के बीच ओवैसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से हाथ मिलाते हुए नजर आए।

स्वागत के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई। सुरक्षा व्यवस्था में लगी मसौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को कुछ ही देर में सुचारू करा दिया।

Asaduddin Owaisi

इसके बाद रामनगर के केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भी एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने ओवैसी का स्वागत किया। यहां रामनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव उर्फ विकास श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष शकील मूंसरी, शकील, अकबर, इमरान राईन, आमिर उस्मानी, सलमान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद ओवैसी अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रावस्ती के भिनगा रवाना हो गए।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]