लखनऊ : Bandhan Mutual Fund ने अपने ‘सैलरी वाला प्लान’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए नई डिजिटल फिल्म ‘बत्तीस वाली स्माइल’ पेश की है।
अभियान का उद्देश्य Systematic Withdrawal Plan यानी SWP को रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े आसान और मनोरंजक उदाहरण के जरिए समझाना है।
फिल्म की कहानी 31 तारीख के बाद आने वाले 32वें दिन के मजेदार विचार पर आधारित है। सामान्य तौर पर कैलेंडर में 31 के बाद 1 तारीख आती है, लेकिन फिल्म में 32 को उस खुशी के प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है,
जो खाते में पैसे आने के बाद चेहरे पर नजर आती है। बंधन म्यूचुअल फंड के अनुसार, SWP के जरिए निवेशक अपने म्यूचुअल फंड निवेश से निर्धारित अंतराल पर एक तय राशि निकाल सकते हैं,
जबकि बची रकम निवेशित रहती है। अभियान इसी नियमित कैश फ्लो की अवधारणा को सैलरी क्रेडिट होने के परिचित अनुभव से जोड़ता है।
बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि अभियान का मकसद नियमित आय से जुड़ी सहज भावना को SWP की अवधारणा से जोड़कर निवेशकों के लिए इसे सरल बनाना है।
‘बत्तीस वाली स्माइल’ फिल्म की परिकल्पना विज्ञापन एजेंसी All In ने की है। क्रिएटिव टीम के मुताबिक, अभियान हास्य और रोजमर्रा के अनुभवों के जरिए निवेश संबंधी जानकारी को सहज बनाने पर केंद्रित है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



