मसौली बाराबंकी : मसौली डेडलाइन्स से जुड़े हिंदी पत्रकार रिजवान अहमद के 17 वर्षीय बड़े पुत्र मोहम्मद अयान अंसारी ने गुरुवार को मदरसा इस्लामिया अरबिया शहाबुल उलूम शहाबपुर में हिफ्ज ए कुरआन मुकम्मल किया।
मुफ्ती मोहम्मद सालिम कासमी की सरपरस्ती में आयोजित कार्यक्रम में अयान ने उस्तादों के समक्ष तिलावते कुरआन कर हिफ्ज पूरा किया।
इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद सालिम कासमी, मौलाना मोहम्मद शदाब, हाफिज मोहम्मद ऐजाज, हाफिज महफूज सहित मदरसे के शिक्षकों ने अयान के सिर पर दस्तार बांधी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
हिफ्ज ए कुरआन मुकम्मल होने पर परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। अयान के दादा मोहम्मद सलीम ने मदरसे के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि परिवार के लिए यह बेहद खुशी और गर्व का अवसर है।
उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला ने उनके पोते को कुरआन हिफ्ज करने की नेमत अता की है। मुफ्ती मोहम्मद सालिम कासमी ने अपने शागिर्द मोहम्मद अयान के बारे में बताया कि अयान पढ़ने में बहुत तेज़ दिमाग के थे।
कहा एक हाफ़िज़ परिवार के दस लोगों को जन्नत में दाखिले की दलील है।वह भी उस शख्स के लिए जिसके लिए जहन्नुम वाजिब कर दी गई हो इस मौके पर कारी मोहम्मद वकील, हाफिज मोहम्मद अशफाक, कारी फुजेल, हाफिज आलम, हाफिज सुफियान, मास्टर इफ्तिखार, हाफिज नावेद, कारी आलम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आसिफ सहित मदरसे के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




