Search
Close this search box.

टीवी हारेगा, देश जीतेगा: जेपी नड्डा ने दिया जागरूकता अभियान का संदेश

TV Elimination Campaign

Share this post

फरह, मथुरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शामिल होने से पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ वर्चुअल संवाद में हिस्सा लिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

संवाद के दौरान जेपी नड्डा ने टीबी (क्षय रोग) के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रियों और चिकित्सकों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ संदेश के साथ जनजागरूकता और प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राधावल्लभ, अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह, एसीएमओ डॉ. विकास जैन, डॉ. अनुज यादव, डॉ. अनुज चौधरी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रसिया गायकी के मुकाबले ने बांधा समां

TV Elimination Campaign

फरह में आयोजित स्मृति महोत्सव मेले में रसिया गायकी का मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहा। हाथरस के मुकेश शर्मा और अतरौली के संजय शर्मा ने धार्मिक एवं राजनीतिक विषयों पर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।

ढोलक, हारमोनियम और प्रभावशाली गायकी के बीच देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। देवी प्रसाद पाठक ने मंच संचालन किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]