प्रयागराज लखनऊ : Akhilesh Yadav को तारिक अनवर अंसारी ने अंगवस्त्र भेंटकर दी बधाई . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी एवं 262 शहर दक्षिणी विधानसभा प्रयागराज से जुड़े तारिक अनवर अंसारी ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को अंगवस्त्र भेंट कर भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच तारिक अनवर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर त्योहार की बधाई दी।
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। तारिक अनवर अंसारी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस मुलाकात को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




