भारत में होम इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर ओपनसिग्नल की नई रिपोर्ट सामने आई है। इसमें एयरटेल, जियो और बीएसएनएल के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन का अलग-अलग मानकों पर मूल्यांकन किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल ने पांच प्रमुख श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत के सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट सेवा प्रदाता का स्थान हासिल किया है।
ओपनसिग्नल ने इंटरनेट की विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ वीडियो अनुभव को आधार बनाकर कंपनियों की सेवाओं की तुलना की।
विश्वसनीयता के मामले में एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो 423 अंकों के साथ पीछे रहा। दोनों कंपनियों के बीच 63 अंकों का अंतर दर्ज किया गया। इंटरनेट स्पीड के मामले में भी एयरटेल ने बढ़त बनाई।
वहीं, बीएसएनएल डाउनलोड स्पीड में एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) श्रेणी में भी एयरटेल ने सभी पांच पुरस्कार अपने नाम किए।
कंपनी की डाउनलोड स्पीड 32.4 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 20.7 एमबीपीएस दर्ज की गई। इसके मुकाबले जियो की डाउनलोड स्पीड 25.7 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 17.1 एमबीपीएस रही।
निरंतर गुणवत्ता के परीक्षणों में एयरटेल ने 66.2 प्रतिशत सफलता दर्ज की, जबकि जियो का आंकड़ा 55 प्रतिशत रहा। रिपोर्ट के आंकड़े भारतीय होम इंटरनेट बाजार में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



