Search
Close this search box.

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

Diwali Celebration

Share this post

कुशीनगर : दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने परिजनों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आत्मीयता के साथ सभी का कुशलक्षेम जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारिवारिक एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

Diwali Celebration

ऐसे पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होना उनके और उनके परिवार के लिए विशेष सुखद एवं स्मरणीय रहा।

मुलाकात के दौरान उनके सुपुत्र सूर्यांश कान्हा जायसवाल के अलावा उनके भतीजे रोहित जायसवाल, आरुष जायसवाल व आरोही जायसवाल उनके साथ रहीं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]