लखनऊ : UP की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नई राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाथ मिलाते हुए नए राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की है।
इस गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया गया है। लखनऊ में आयोजित संयुक्त घोषणा के दौरान दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी समीकरण तैयार करना नहीं, बल्कि प्रदेश में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की आवाज बुलंद करना है।
गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। इस घोषणा की सबसे महत्वपूर्ण बात चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना रही।
ओवैसी ने सार्वजनिक रूप से उनके नाम का समर्थन करते हुए कहा कि गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी चंद्रशेखर संभालेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों को भी साथ आने का न्योता दिया।
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से गठबंधन में शामिल होने की अपील की। साथ ही 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रैली आयोजित करने की घोषणा की।
ओवैसी ने शिक्षा, किसानों की समस्याओं और सामाजिक अधिकारों को गठबंधन के प्रमुख मुद्दे बताया। अब देखना होगा कि यह नया राजनीतिक समीकरण आगामी चुनाव में कितना प्रभाव छोड़ता है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




