लखनऊ : Yogi Adityanath के नेतृत्व में बदली यूपी की तस्वीर बोले सोहनलाल श्रीमाली . उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने सड़क नेटवर्क और एक्सप्रेसवे के विस्तार को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीमाली ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम हुआ है।
उनके मुताबिक, मजबूत कनेक्टिविटी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की गतिविधियों का जिक्र करते हुए बताया कि ओबीसी समुदाय की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग लगातार प्रयास कर रहा है।
शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को विभिन्न सुझाव दिए जा रहे हैं।
श्रीमाली ने छात्रवृत्ति योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और स्वरोजगार के अवसरों को पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण के लिए अहम बताया।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।
अयोध्या धाम से संबंधित सवाल पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को बिहार के गया जाना चाहिए। श्रीमाली ने भरोसा जताया कि आयोग पिछड़े वर्गों के हितों के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता से काम करता रहेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



