Search
Close this search box.

नशामुक्त भारत का संदेश गूंजा युवा संसद में, राहुल भट्ट प्रथम

Youth Parliament 2027

Share this post

बरेली : युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बरेली में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया।

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं यूथ पार्लियामेंट 2027 के तहत माय भारत बरेली की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने प्रभावशाली विचार रखे।

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष के प्रतिभागियों ने तीन मिनट के भाषणों के जरिए नशे के दुष्परिणाम और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।Youth Parliament 2027

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि विकसित भारत का सपना युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा, शिक्षा, खेल और नवाचार से साकार होगा।

युवाओं को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। प्रतियोगिता में राहुल भट्ट ने पहला, अभय सिंह ने दूसरा और शिवांश शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Youth Parliament 2027

विजेताओं को सम्मानित किया गया और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला स्तर पर चयनित तीनों प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]