Search
Close this search box.

December में वाराणसी में होगा भव्य बुनकर संवाद एवं सम्मेलन

Varanasi Weavers Conference

Share this post

नई दिल्ली : December में वाराणसी में होगा भव्य बुनकर संवाद एवं सम्मेलन . देश के बुनकरों और दस्तकारों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बुनकर दस्तकार प्रकोष्ठ (ओबीसी विभाग) की ओर से दिसंबर में वाराणसी में भव्य बुनकर संवाद एवं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद की विशेष उपस्थिति रहेगी।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बुनकर प्रतिनिधियों, दस्तकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े परिवारों की आर्थिक चुनौतियों, रोजगार के संकट, कच्चे माल की बढ़ती लागत, जीएसटी के प्रभाव और बाजार में आ रही परेशानियों पर व्यापक चर्चा करना है।

Varanasi Weavers Conference

आयोजन के संयोजक एवं कांग्रेस बुनकर दस्तकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन हसन आरिफ अंसारी ने कहा कि बुनकर और दस्तकार भारतीय संस्कृति तथा विरासत के अहम संरक्षक हैं।

उनकी कला और मेहनत को उचित सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के जरिए समुदाय की समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए ठोस नीतिगत पहल की आवाज बुलंद की जाएगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]